रांची। झारखंड राज्य वुडबाल संघ ने गुरुवार को राज्य की वुडबाल टीम खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया।
ये खिलाड़ी नागपुर से राष्ट्रीय वुडबाल प्रतियोगिता जीत कर लौटे हैं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से स्वर्णरेखा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के निदेशक डॉ सिद्धार्थ प्रकाश, झारखंड राज्य वुडबाल संघ के अध्यक्ष राज कुमार पोद्दार, झारखंड राज्य वुडबॉल संघ के उपाध्यक्ष राजीव रंजन, झारखंड राज्य वुडबाल संघ के सचिव गोविंद झा, रांची जिला वुडबाल संघ के सचिव आशुतोष द्विवेदी व राहुल कुमार दुबे, दीपक वर्मा, शशि वर्मा, पीके प्रधान आदि ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों को माला पहनाकर स्वागत किया।
साथ ही सभी को शुभकामनाएं दीं। बता दें कि नागपुर में आयोजित राष्ट्रीय वुडबाल प्रतियोगिता में झारखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर ये खिताब जीता है।
फेयरवे इवेंट व स्ट्रोक इवेंट में भी झारखंड की महिला तथा पुरुष संयुक्त रूप से चैंपियन बनी। वहीं डबल्स इवेंट स्ट्रोक में झारखंड के शुभम और बंटी ने गोल्ड मेडल जीता।
डबल्स इवेंट फेयरवे में सौरभ नायक और निकित खलखो को कांस्य पदक प्राप्त किया। सिंगल फेयरवे इवेंट में झारखंड के आयुष नायक ने भी कांस्य जीता। मिक्सड डबल्स में झारखंड के मनमोहन सुंडी तथा नेहा की जोड़ी ने कांस्य प्राप्त किया।
महिला टीम में कृपा तिग्गा,नेहा नायक, हिमांशी, और अनीशा ने अच्छे स्कोर प्राप्त किए। पुरुषों में सरवर अंसारी, बंटी टोप्पो, शुभम कुमार, अंकित कुजूर, मनमोहन सुंडी, राजेश गोप ने अच्छा प्रदर्शन कर झारखंड का नाम रोशन किया है।
इसे भी पढ़ें









