Virat Kohli: Puma से अलग हुए विराट कोहली, 8 साल में कमाए 110 करोड़, अब Agilitas से करेंगे नई शुरुआत [Virat Kohli separated from Puma, earned 110 crores in 8 years, will now start afresh with Agilitas]

3 Min Read

Virat Kohli:

मुंबई , एजेंसियां। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली को लेकर IPL 2025 के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। आठ साल बाद उनकी जर्मन स्पोर्ट्स ब्रांड Puma के साथ की डील खत्म हो गई है। इस डील के तहत विराट को लगभग 110 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी। अब खबर है कि विराट जल्द ही एक नए भारतीय स्पोर्ट्स ब्रांड Agilitas के साथ जुड़ने वाले हैं।

Virat Kohli: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘Agilitas’ की स्थापना 2023 में प्यूमा इंडिया के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर अभिषेक गांगुली ने की थी। यह कंपनी भारत ही नहीं, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों में भी स्पोर्ट्स प्रोडक्ट्स बेचती है। पिछले साल इसने इटालियन ब्रांड Lotto का भी भारत समेत कई देशों के लिए लाइसेंस हासिल किया था।

खास बात यह है कि विराट कोहली केवल ब्रांड एम्बेसडर नहीं, बल्कि Agilitas में निवेशक भी बनने जा रहे हैं। यानी अब वह इस ब्रांड से कारोबारी तौर पर भी जुड़ने वाले हैं। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि IPL 2025 के दौरान ही इस नई डील की आधिकारिक घोषणा हो सकती है।

Virat Kohli: कई सालों से MRF से जुड़े रहे

इसके अलावा विराट कोहली पिछले कई सालों से भारतीय टायर कंपनी MRF के साथ भी जुड़े हुए हैं। 2013 में शुरू हुई यह डील 2017 में एक नई 8 साल की डील में तब्दील हुई थी, जिसकी कुल कीमत 100 करोड़ रुपये से अधिक बताई जाती है। MRF के साथ विराट की यह डील भी साल 2025 में समाप्त होने वाली है, जिससे यह साल उनके ब्रांड पोर्टफोलियो में बड़े बदलाव का संकेत देता है।

विराट कोहली की Puma से अलग होने और Agilitas से जुड़ने की खबर ने उनके फैंस और मार्केटिंग जगत दोनों को चौंका दिया है, क्योंकि यह ना केवल एक बड़ी ब्रांड शिफ्ट है, बल्कि ‘मेक इन इंडिया’ को समर्थन देने वाला कदम भी माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में क्रिस गेल को पीछे छोड़ सकते हैं विराट कोहली 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं