Virat Kohli century:
रांची। रांची के JSCA स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे में भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने धमाकेदार शतक लगाकर इतिहास रच दिया।दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का मौका दिया, जिसका फायदा टीम इंडिया ने बेहतरीन तरीके से उठाया। कोहली ने 135 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलते हुए टीम को 349 रनों का विशाल स्कोर बनाने में अहम भूमिका निभाई। एमएस धोनी के होम ग्राउंड पर कोहली और रोहित शर्मा दोनों ने शानदार बल्लेबाजी की और अफ्रीकी गेंदबाजों की जमकर खबर ली।
विराट कोहली ने ODI में शतक लगा तोड़े सारे रिकॉर्ड:
विराट कोहली ने ODI में शतक के साथ एक और रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भारतीय सरजमीं पर कोहली सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें, कोहली ने रांची में कुल पांच मुकाबले खेले हैं जिसमें से उन्होंने 3 पारियों में शतक जड़ा है। विराट कोहली पुणे और विशाखापट्टनम में भी 3-3 शतक लगा चुके हैं। विराट कोहली रांची में खेलते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट के किसी एक फॉर्मेट में सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा है।
सचिन ने टेस्ट क्रिकेट कितने शतक लगाए:
सचिन ने टेस्ट क्रिकेट में 51 शतक लगाए हैं। सचिन से अधिक शतक लगाने वाला बल्लेबाज कोई नहीं था। मगर कोहली ने बीते दिन ODI मैच में सचिन तेंदुलकर के इस रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।सचिन तेंदुलकर ने भारत के लिए देश में खेलते हुए 58 बार यह कारनामा किया था। मगर कोहली ने घर पर वनडे में 59 बार 50 प्लस स्कोर कर दिखाया है। उन्होंने वनडे क्रिकेट में 52 शतक पूरे कर लिए हैं।



