Virat Kohli: विराट कोहली का दमदार फॉर्म जारी, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जड़ा लगातार दूसरा शतक

2 Min Read

Virat Kohli:

रायपुर, एजेंसियां। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह अब भी वनडे क्रिकेट के सबसे बड़े मैच-विनर हैं। रायपुर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में कोहली ने 90 गेंदों पर 102 रन की शानदार पारी खेलते हुए लगातार दूसरा शतक जड़ा। इससे पहले वह रांची में भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक लगा चुके थे। इस फॉर्म ने 2027 वनडे विश्व कप में उनकी भूमिका को लेकर उठ रहे सवालों का मजबूत जवाब दे दिया है।

84वां अंतरराष्ट्रीय और 53वां वनडे शतक

कोहली का यह वनडे करियर का 53वां, जबकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का 84वां शतक है। वह पहले ही वनडे में सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं और अब यह अंतर और बढ़ा दिया है। इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के लगाए।

लगातार तीन मैचों में 50+ स्कोर

कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार दूसरा ही नहीं, बल्कि तीसरा 50+ स्कोर लगाया है।

  • सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 74
  • दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 135
  • अब रायपुर में 102
    यह 13वीं बार है जब कोहली ने वनडे में तीन या उससे अधिक मैचों में लगातार 50+ स्कोर बनाया यह विश्व रिकॉर्ड है।

गायकवाड़ के साथ रिकॉर्ड साझेदारी

इस मैच में कोहली ने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 195 रनों की शानदार साझेदारी की। यह भारत–दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड (194 रन) सचिन तेंदुलकर और दिनेश कार्तिक के नाम था।ऋतुराज ने अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाया और 105 रन बनाकर आउट हुए।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार तीन शतक

कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार तीन शतक लगाए हैं:
  • विश्व कप 2023: नाबाद 101
  • रांची ODI: 135
  • रायपुर ODI: 102
    इसके साथ ही उन्होंने इस टीम के खिलाफ सबसे अधिक शतक लगाने के मामले में केन विलियमसन की बराबरी कर ली है।
Share This Article
Exit mobile version