U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में वैभव सूर्यवंशी का तूफान, 80 गेंदों में 175 रन की ऐतिहासिक पारी

2 Min Read

U- 19 World Cup Final

हरारे,एजेंसियां। अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए मजबूत स्कोर की ओर कदम बढ़ाया है। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 27 ओवर के बाद भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 255 रन बना लिए।

मैच के हीरो वैभव सूर्यवंशी रहे

इस मैच के हीरो वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 80 गेंदों में 175 रन बना दिए। उनकी पारी में 15 चौके और 15 छक्के शामिल रहे। उन्होंने 218.75 के स्ट्राइक रेट से रन बनाकर इंग्लैंड के गेंदबाजों को पूरी तरह दबाव में रखा। 26वें ओवर में मैनी लुम्सडेन की गेंद पर लैप शॉट खेलने की कोशिश में वे थॉमस रेव को कैच दे बैठे और उनकी ऐतिहासिक पारी का अंत हुआ।

कप्तान आयुष म्हात्रे ने भी टीम को मजबूत शुरुआत देते हुए 53 रन का योगदान दिया। फिलहाल वेदांत त्रिवेदी और विहान मल्होत्रा क्रीज पर मौजूद हैं और भारत बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहा है।फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की यह आक्रामक बल्लेबाजी उसे खिताब जीतने की मजबूत स्थिति में ला सकती है।

Share This Article