डूरंड कप मैच रद्द होने पर हंगामा, लाठीचार्ज, मोहन बागान-ईस्ट बंगाल के बीच मुकाबला था [Uproar, lathi charge over cancellation of Durand Cup match, there was a match between Mohan Bagan and East Bengal]

1 Min Read

कोलकाता, एजेंसियां। फुटबॉल फैंस ने डूरंड कप का मैच रद्द होने के विरोध में कोलकाता की सड़कों पर प्रदर्शन किया। भारी हंगामे की वजह से पुलिस ने फैंस पर लाठीचार्ज कर दिया।

दरअसल, मोहन बागान और ईस्ट बंगाल क्लब के बीच साल्ट लेक स्टेडियम में मैच खेला जाना था, लेकिन शहर में अशांति के कारण इसे रद्द कर दिया गया। इसी फैसले से फुटबॉल फैंस नाराज थे।

टिकट के पैसे वापस किये जायेंगे

इधर आयोजकों ने घोषणा की है कि टिकट्स का पूरा पैसा रिफंड किया जाएगा। डूरंड कप टूर्नामेंट एशिया का सबसे पुराना टूर्नामेंट है। इसकी शुरुआत 1888 में शिमला में हुई थी।

99 साल पुरानी है मोहन बागान और ईस्ट बंगाल की राइवलरी

मोहन बागान और ईस्ट बंगाल के बीच का मुकाबला ‘कोलकाता डर्बी‘ के नाम से मशहूर है। यह एशिया की सबसे पुरानी फुटबॉल राइवलरी है।

दोनों टीमों के बीच की यह राइवलरी 1925 में शुरू हुई। हालांकि, इससे पहले भी दोनों टीमों के बीच कई मुकाबले खेले गए, लेकिन राइवलरी की ऑफिशियल शुरुआत यहीं से मानी जाती है।

इसे भी पढ़ें 

कोलकाता रेप-मर्डर केस, सुप्रीम कोर्ट में 20 अगस्त को सुनवाई 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं