इस्लामाबाद, एजेंसियां। मेजबान पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी से एक भी मैच जीते बिना बाहर हो गया है। टीम के खराब प्रदर्शन की वजह से पाकिस्तान में हंगामा हो रहा है। PM शहबाज शरीफ के एडवाइजर राणा सनाउल्लाह ने बताया कि PM इस मामले पर कैबिनेट और संसद में चर्चा करेंगे।
पाकिस्तान को 29 साल बाद ICC टूर्नामेंट की मेजबानी मिली थी। इससे पहले 1996 में भारत के साथ मिलकर पाकिस्तान ने वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी।
पॉइंट्स टेबल में सिर्फ एक अंक मिले:
ग्रुप ए की पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान के पास महज एक अंक है। बांग्लादेश के खिलाफ टीम का आखिरी मुकाबला रावलपिंडी में बारिश के कारण रद्द हो गया है, जिसके बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया गया। पाकिस्तान को पहले मैच में न्यूजीलैंड और दूसरे में भारत ने हराया था। भारत और न्यूजीलैंड की टीमें 4-4 अंक लेकर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं।
इसे भी पढ़ें
न्यूजीलैंड से हारा बांग्लादेश, चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान बाहर








