U19 एशिया कप-13 साल के वैभव ने 6 छक्के लगाए, IPL में 1.1 करोड़ में बिके थे [U19 Asia Cup-13 year old Vaibhav hit 6 sixes, was sold for Rs 1.1 crore in IPL]

2 Min Read

भारत ने UAE को 10 विकेट से हराया

शारजाह, एजेंसियां। भारत ने अंडर-19 एशिया कप में UAE को 10 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। शारजाह के मैदान पर UAE ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया। टीम 44 ओवर में 137 रन ही बना सकी। भारत की ओर से युद्धजीत गुहा ने 3 विकेट लिए।

बिना विकेट खोये भारत ने चेज कियाः

भारत ने बिना विकेट खोए 16.1 ओवर में 143 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। ओपनर वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे ने अर्धशतक लगाए। वैभव ने 46 बॉल पर 76 और आयुष ने 51 बॉल पर 67 रन बनाए। वैभव ने अपनी पारी में 6 छक्के और 3 चौके लगाए। वैभव को पिछले IPL ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने 1.1 करोड़ रुपए में खरीदा था।

पहले दो मैच में फ्लाप रहे थे वैभवः

वैभव ने छक्का लगाकर भारत को मैच जिताया 13 साल के वैभव सूर्यवंशी पहले दो मैच में फ्लॉप रहे थे। इस मैच में उन्होंने अपनी पहली ही बॉल पर सिक्स लगाया। वैभव ने 32 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया।

उन्होंने 46 बॉल पर नाबाद 76 रन बनाए। पारी में 6 छक्के और 3 चौके भी लगाए। उन्होंने ओपनर आयुष म्हात्रे के साथ मिलकर 97 बॉल में 143 रन जोड़े। वैभव ने छक्का लगाकर भारत को मैच जिताया।

इसे भी पढ़ें

चौका मारने के बाद क्रिकेटर के सीने में उठा दर्द, पिच में ही हो गयी मौत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं