मुंबई। IPL-2024 की शुरुआत कल यानी 22 मार्च से होने जा रही है। इस बार की ओरनिंग सेरेमनी बहुत खास होनेवाली है। टाइगर श्रॉफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करते दिखेंगे।
सेरेमनी 22 फरवरी को चेन्नई में चेन्नई सुपरकिंसग (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के मैच से पहले शाम 6:30 बजे होगी।
पिछले सीजन ओपनिंग सेरेमनी में एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और सिंगर अरिजीत सिंह ने परफॉर्म किया था। इससे पहले IPL में बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान, सलमान खान और अमेरिकी सिंगर पिटबुल, कैटरीना कैफ, करीना कपूर और दीपिका पादुकोण भी परफॉर्म कर चुके है।बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने IPL सीजन 6 में परफॉर्म किया था।
इंडियन प्रीमियर लीग-2024 के 21 मैचों का शेड्यूल पिछले महीने जारी कर दिया गया था। आम चुनाव के कारण इस सीजन का पूरा शेड्यूल अब तक जारी नहीं हुआ है।
इस सीजन का पहला मुकाबला 22 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा।
पहले फेज में 22 मार्च से 7 अप्रैल तक का शेड्यूल जारी घोषित हुआ है। इस दौरान 17 दिन में 21 मैच खेले जाएंगे, इनमें 4 डबल हेडर (एक दिन में दो मुकाबले) शामिल होंगे।
बता दें कि IPL के पिछले सीजन का खिताब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता था। टीम ने अहमदाबाद में फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया था। CSK और MI ने इस टूर्नामेंट में 5-5 खिताब जीते हैं।
इसे भी पढ़ें









