आज दिखेगा हैदराबाद बनाम लखनऊ के बीच कांटे की टक्कर

2 Min Read

हैदराबाद,एजेंसियां: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 57वें मुकाबले में सनराइर्स हैदराबाद की टक्कर लखनऊ सुपर जायंट्स से राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम हैदराबाद में शाम 7:30बजे खेला जाएगा।

सनराइजर्स हैदराबाद 8 मई को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ेगी।

SRH 11 में से 6 मैच जीतकर अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। उसने अपने पिछले 5 में से 2 मैच में जीत हासिल की है।

तो वहीं LSG ने अपने 11 में से 6 मैच में जीत हासिल की है। वह अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है।

लखनऊ ने अपने पिछले 5 में से 3 मैच में जीत हासिल की है। आईपीएल 2024 की प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दोनों टीमों को इस मैच में जीत की सख्त जरूरत है।

क्या है पिच हाल

हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों की मददगार रही है। हालांकि, जिन गेंदबाजों ने अपनी विविधताओं का चतुराई से इस्तेमाल किया है, उन्होंने भी इस विकेट पर अच्छा प्रदर्शन किया है।

यह समान उछाल के साथ सपाट और हार्ड ट्रैक है। हालांकि, तेज गेंदबाजों के ज्यादा प्रभाव छोड़ने की संभावना नहीं है, लेकिन स्पिनर्स कोपिच से कुछ मदद मिल सकती है।

भारतीय मौसम के मुताबिक हैदराबाद में 8 मई 2024 को तापमान 28 डिग्री के आसपास रहेगा।

हैदराबाद में मंगलवार शाम भारी बारिश हुई और बुधवार को भी बारिश का अनुमान है।
बारिश की 40 फीसदी संभावना है।

बुधवार शाम 5 बजे से बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ सकती हैं।

इसे भी पढ़ें

आनंद मोहन सिंह की पत्नी और पुत्र आमने-सामने

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं