आज KKR और RR की भिड़ंत, टॉप पर पहुंचना चाहेगा कोलकाता

1 Min Read

कोलकाता, एजेंसियां। इंडियन प्रीमियर लीग में आज कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना टेबल टॉपर राजस्थान रॉयल्स से होगा।

कोलकाता भी नंबर-2 पर है। मैच कोलकाता के होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

कोलकाता का यह छठा और राजस्थान का सातवां मैच होगा। कोलकाता 5 मैचों में से 4 जीत के बाद 8 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है।

राजस्थान 6 में से 5 जीत के बाद 10 पॉइंट्स के साथ टॉप पर है।

दोनों के बीच एक जीत का अंतर

कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच IPL में अब तक 28 मैच खेले गए।

14 मैचों में कोलकाता को और 13 में राजस्थान को जीत मिली। जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा।

कोलकाता में दोनों टीमों के बीच 10 मुकाबले खेले गए। 6 में कोलकाता और 3 में राजस्थान को जीत मिली। एक मैच बेनतीजा रहा।

इसे भी पढ़ें

CBSE बोर्ड ने 9वीं-10वीं के सिलेबस में नए विषय जोड़े

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं