आज भारत का मुकाबला मिनी इंडिया से [Today India will compete with Mini India]

2 Min Read

अमेरिकी टीम के खिलाडियों में 8 भारतीय

नई दिल्ली, एजेंसियां। बुधवार को टी20 वर्ल्ड कप के होने वाले मैच में भारत का मुकाबला ऐसी टीम से है, जिसके ज्यादातर खिलाड़ी कभी भारतीय टीम से खेलने का सपना देख चुके हैं।

कुछ तो रणजी ट्रॉफी और आईपीएल में खेले भी है , लेकिन नेशनल टीम में जगह मिलता ना देख देश ही बदल लिए।

इन खिलाड़ियों में हरमीत सिंह से लेकर सौरभ नेत्रवलकर शामिल हैं। हरमीत, सौरभ समेत 8 खिलाड़ी अब अमेरिकी टीम का हिस्सा हैं, जिससे भारत का अगला मुकाबला होना है।

भारत और अमेरिका की टीमों में सिर्फ खिलाड़ियों की पैदाइश की समानता नहीं है। टी20 वर्ल्ड कप में इन दोनों का प्रदर्शन भी अब तक एक जैसा ही रहा है।

भारत और अमेरिका दोनों टीमें ग्रुप ए में हैं। भारत और अमेरिका दोनों ही अब तक दो-दो मैच जीत चुके हैं। दोनों ही ग्रुप में अजेय हैं और दोनों ने ही पाकिस्तान को हराया है।

अमेरिका की क्रिकेट टीम में भारतीय मूल के 8 खिलाड़ी हैं. इनमें सौरभ नेत्रवलकर, हरमीत सिंह, मोनांक पटेल, नीतीश कुमार, मिलिंद कुमार, निसर्ग पटेल, जसदीप सिंह (जेसी) शामिल हैं।

इसी कारण अमेरिकी टीम को ‘इंडिया बी’ भी कहा जा रहा है। पिच के व्यवहार ने भले ही टीमों के बीच अंतर को कम कर दिया है लेकिन अमेरिका के लिए भारतीय टीम से पार पाना आसान नहीं होगा।

अमेरिका की टीम में पाकिस्तानी मूल के दो तथा वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड का एक खिलाड़ी भी है।

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद. सिराज, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल।

अमेरिकी टीम: मोनांक पटेल (कप्तान), आरोन जोंस, एंड्रीज गौस, कोरी एंडरसन, अली खान, हरमीत सिंह, जेसी सिंह, मिलिंद कुमार, निसर्ग पटेल, नीतीश कुमार, नोशतुश केंजीगे, सौरभ नेत्रवलकर, शैडली वान शल्कविक, स्टीवन टेलर, शायन जहांगीर।

इसे भी पढ़ें

टी-20 वर्ल्डकप-अमेरिका ने पूर्व चैंपियन पाकिस्तान को हराया 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं