आज भारत बनाम कनाडा मैच [Today India vs Canada Match]

1 Min Read

कनाडा के कप्तान साद चारों ओवर मेडन फेंकने वाले एकमात्र गेंदबाज

फ्लोरिडा, एजेंसियां। टी-20 वर्ल्डकप में आज रात 8 बजे भारत बनाम कनाडा के बीच मैच खेला जाएगा।

कनाडा के कप्तान साद बिन जफर के नाम अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है। साद टी-20 इटरनेशनल में चारों ओवर मेडन फेंकने वाले एकमात्र गेंदबाज हैं।

साद ने पनामा के खिलाफ 4 ओवर फेंके थे और 2 विकेट लिए। सबसे खास बात साद ने 4 ओवर में एक भी रन नहीं दिया, यानी चारों ओवर मेडन।

कनाडा पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप खेल रही है। भारत और कनाडा के बीच अब तक कोई इंटरनेशनल मुकाबला नहीं हुआ है।

दोनों पहली बार आमने-सामने होंगे। बता दें कि भारत पहले ही सुपर 8 में पहुंच चुका है।

इसे भी पढ़ें

भारत-कनाडा मैच से पहले फ्लोरिडा में बाढ़ का अलर्ट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं