IPL में आज गुजरात का मुकाबला पंजाब से

2 Min Read

अहमदाबाद, एजेंसियां। IPL में आज पंजाब और गुजरात के बीच मुकाबला होगा। यह इस सीजन का 17वां मैच होगा।

मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। गुजरात ने अपने होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कुल 12 मैच खेले हैं।

इसमें आठ जीते और चार में उसे हार का सामना करना पड़ा। यानी उसने यहां 67% मैच जीते हैं।

टीम लीग का अपना पहला टाइटल भी इसी मैदान पर जीती थी। टीम ने लीग के अपने पहले सीजन 2022 में राजस्थान रॉयल्स (RR) को सात विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा किया था।

दोनों टीमों का इस सीजन यह चौथा मैच होगा। GT तीन मैचों में दो जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर है।

दूसरी ओर PBKS तीन में से केवल एक मुकाबला जीती है और टेबल में आठवें नंबर पर है।

IPL में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 3 मैच खेले गए हैं। 2 में GT और महज एक में PBKS को जीत मिली। इस मैदान पर दोनों टीमें पहली बार एक-दूसरे का सामना करेंगी।

गुजरात के मिडिल ऑर्डर बैटर साई सुदर्शन ने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। वे इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आते हैं।

साई ने पिछले 3 मुकाबलों में 119 की स्ट्राइक रेट ने 127 रन बनाए। दूसरी ओर पेसर मोहित शर्मा टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। मोहित ने पिछले 3 मैचों में कुल 6 विकेट लिए हैं।

पंजाब किंग्स की ओर से शिखर धवन टीम के टॉप बैटर हैं। धवन ने अब तक एक अर्धशतक के साथ कुल 137 रन बनाए हैं।

धवन ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 70 रन की पारी खेली थी। दूसरी ओर ऑलराउंडर सैम करन ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।

सैम का बेस्ट परफॉर्मेंस LSG के खिलाफ ही आया जहां उन्हें तीन सफलताएं मिली थीं।

इसे भी पढ़ें

पंत पर लगातार दूसरे मैच में लगा जुर्माना

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं