आज गुजरात टाइटंस vs दिल्ली कैपिटल्स

2 Min Read

नई दिल्ली: आईपीएल 2024 का 32वां मैच आज गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा।

ये दोनों टीम आज शाम 7 सात बजे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ेंगे।

गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स का मौजूदा सीजन में यह 7वां मुकाबला है। शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टीम ने अब तक 6 मैचों में तीन मैच जीते और तीन गंवाए हैं।

गुजरात टाइटंस की भिड़ंत पिछली बार राजस्थान रॉयल्स से हुई थी, जिसमें उसे 3 विकेट से जीत मिली थी।

गुजरात पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है। जबकि ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली की टीम नौवें स्थान पर है।

दिल्ली कैपिटल्स ने सिर्फ 2 मैच अपने नाम किये हैं जबकि 4 बार हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली ने अपने आखिरी मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से धूल चटाई थी।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम

ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वॉर्नर, अभिषेक पोरेल, रिकी भुई, यश ढुल, शाई होप, पृथ्वी शॉ, ट्रिस्टन स्टब्स, कुमार कुशाग्र, स्वास्तिक चिकारा, ईशांत शर्मा, झाय रिचर्डसन, रसिख डार सलाम, ललित यादव, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, विक्की ओस्तवाल, एनरिक नॉर्टजे, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे, खलील अहमद, सुमित कुमार, अक्षर पटेल, मिशेल मार्श।

गुजरात टाइटंस की टीम

शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, ऋद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, केन विलियमसन, अजमतुल्लाह उमरजई, अभिनव मनोहर, राशिद खान, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, सुशांत मिश्रा, संदीप वॉरियर, शरथ बीआर, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, मानव सुथार, स्पेंसर जॉनसन, कार्तिक त्यागी, जोशुआ लिटिल, दर्शन नालकंडे , नूर अहमद, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहित शर्मा, जयंत यादव, उमेश यादव।

इसे भी पढ़ें

लोकसभा चुनाव: आम आदमी पार्टी ने ‘आप का राम राज्य’ वेबसाइट शुरू की

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं