मुम्बई, एजेंसियां : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है।
मुंबई को अपने ही होम ग्राउंड पर राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट से हरा दिया। राजस्थान की यह सीजन में लगातार तीसरी जीत रही।
सोमवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई ने पहले बैटिंग की। टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाए।
ट्रेंट बोल्ट और युजवेंद्र चहल ने 3-3 विकेट लिए। मुंबई से तिलक वर्मा ने 32 और हार्दिक पंड्या ने 34 रन बनाए।
126 रन का टारगेट राजस्थान ने 15.3 ओवर में हासिल कर लिया। टीम से रियान पराग ने फिफ्टी लगाई, वह 54 रन बनाकर नॉटआउट रहे।
मुंबई के लिए आकाश मधवाल ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। 16वें ओवर में पराग ने जेराल्ड कूट्जी के खिलाफ 2 सिक्स और एक चौका लगाकर मैच खत्म किया।
इसे भी पढ़ें









