आइपीएल के नियमों में होगा बदलाव, खत्म हो सकता है डिसीजन रिव्यू सिस्टम

3 Min Read

रांची : आईपीएल 2024 के शुरू होने से पहले नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। इसके तहत आईपीएल 2024 में डिसीजन रिव्यू सिस्टम को खत्म किया जा सकता है ।

इसकी जगह निर्णय लेने के लिए एक नया सिस्टम लाया जाएगा। इस नए सिस्टम का नाम है स्मार्ट रिव्यू सिस्टम (SRS)। यह डीआरएस का अपडेटेड वर्जन है।

इस सिस्टम के आने से अंपायर को सही फैसले लेने में काफी मदद मिलेगी। इस सिस्टम को लाने की जरूरत क्यों पड़ी और यह सिस्टम कैसे काम करेगा।

कैसे काम करेगा एसआरएस

रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि स्मार्ट रिव्यू सिस्टम से अधिक सटीक फैसले लिए जा सकेंगे, जो डीआरएस में संभव नहीं हो पा रहा है।

इसके लिए एक स्मार्ट रिप्ले सिस्टम तैयार किया जाएगा। इस नए सिस्टम से फैसला आने में अधिक देरी नहीं होगी।

इस सिस्टम के आने के बाद किसी एक घटना को कई अलग-अलग एंगल से दिखाया जाएगा, इसके अलावा इसमें कई विभाजित स्क्रीन भी दिखाए जाएंगे।

जानकारों के अनुसार स्मार्ट रिप्ले सिस्टम के तहत टीवी अंपायर हॉक-आई ऑपरेटरों से सीधे इनपुट प्राप्त कर सकेगा। इसके लिए कोई मीडिएटर नहीं होगा।

इसके लिए पूरे स्टेडियम में कुल 8 कैमरे अलग से लगाए जाएंगे, जो खास तौर पर स्मार्ट रिव्यू सिस्टम पर काम करेगा।

15 अंपायरों के साथ वर्कशॉप

डिसीजन रिव्यू सिस्टम में टीवी निदेशक तीसरे अंपायर और हॉक-आई ऑपरेटर के बीच संचार का काम करता था। परन्तु स्मार्ट रिव्यू सिस्टम में टीवी निदेशक का कोई काम नहीं होगा।

रिपोर्ट में यह भी बताया जा रहा है कि बीसीसीआई ने स्मार्ट रिव्यू सिस्टम के मद्देनजर भारत और विदेशों के मिलाकर कुल 15 अंपायरों के साथ 2 दिनों का वर्कशॉप का आयोजन किया था।

इसको लेकर अभी तक बीसीसीआई की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नही की गई है, लेकिन उम्मीद है कि आईपीएल 2024 के शुरू होने से पहले बीसीसीआई यह ऐलान कर देगा।

अगर स्मार्ट रिव्यू सिस्टम लागू हो जाता है तो इससे फैसले अधिक सटीकता से लिए जा सकेंगे।

इसे भी पढ़ें

जल बोर्ड के लिए निधि जारी करने का आदेश 31 मार्च के बाद भी दिया जा सकता है : न्यायालय

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं