ओली पोप बोले-स्टाइल नहीं बदलेंगे
रांची। रांची के JSCA स्टेडियम की पिच अंग्रेजों चकराने के लिए तैयार है। कहा जा रहा है कि इंग्लैंड के मेहमानों के लिए यहां भी स्पिन ट्रैक तैयार की गई है।
इसे देखते हुए भारतीय खेमा एक और स्पिनर को टीम में शामिल करने पर विचार कर रहा है। हालांकि इंग्लैंड की टीम अब तक बैजबॉल स्टाइल में ही खेलती नजर आई है।
उन्होंने ऑफेंस इज द् बेस्ट डिफेंस का फार्मूला अपना रखा है। परंतु इसमें कोई खास सफलता उन्हें मिलती नहीं दिख रही है।
उल्टें उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। बावजूद इसके वे अपनी स्टाइल बदलने को तैयार नहीं हैं।
रांची में कैसी पिच पर टेस्ट मैच खेला जायेगा, इस बात की परवाह इंग्लैंड को नहीं है। इंग्लैंड के खिलाडि़यों का कहना है है कि वे अपनी ही स्टाइल में खेलना जारी रखेंगे।
इंग्लैंड के उप कप्तान ओली पोप ने कहा कि चौथे टेस्ट् में भारतीय टीम अतिरिक्त स्पिनर के साथ मैदान पर उतर सकती है। बुमराह की जगह किसी स्पिनर को जगह मिल सकती है।
रांची में हुए प्रेस कांफ्रेस में ओली पोप ने कहा कि यह पिच स्पिनरों को मदद देगी। इस पिच पर कई दरारें भी हैं और एक साइड अच्छा भी है।
दूसरे छोर पर काफी दरारे हैं। दिलचस्प यह है कि पिच बल्लेदबाजों के लिए ज्यादा मददगार नहीं दिखती। अक्षर पटेल निश्चित ही उनके विकल्प हो सकते हैं।
ओली पोप ने कहा कि हम अपना स्टाइल नहीं बदल रहे हैं। इंग्लैंड की टीम अपनी बैजबॉल क्रिकेट जारी रखेगी।
इसे भी पढ़ें
भारत और इंग्लैंड की टीम पहुंची प्रैक्टिस सेशन में, चप्पे-चप्पे पर पुलिस









