ग्वालियर में होगा बांग्लादेश के खिलाफ पहला टी-20 मैच [The first T20 match against Bangladesh will be held in Gwalior]

2 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। BCCI ने 2024-25 के होम कैलेंडर में बदलाव किया है। इससे पहले 20 जून 2024 को भारतीय टीम का होम कैलेंडर जारी किया गया था।

नए शेड्यूल के मुताबिक, ग्वालियर को भारत-बांग्लादेश सीरीज के पहले टी-20 मुकाबले की मेजबानी दी गई है। 6 अक्टूबर को होने वाला यह मुकाबला नवनिर्मित माधव राव सिंधिया स्टेडियम में खेला जाएगा।

पहले यह मैच धर्मशाला में खेला जाना था। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ कोलकाता में होने वाला दूसरा टी-20 मैच अब चेन्नई में 22 जनवरी 2025 को खेला जाएगा।

ग्वालियर में 14 साल बाद इंटरनेशनल मैच

ग्वालियर में 14 साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेला जाएगा। इससे पहले 2010 में खेले गए वनडे मुकाबले में सचिन तेंदुलकर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ करियर का पहला दोहरा शतक जमाया था।

क्यों बदला शेड्यूल

धर्मशाला के स्टेडियम के ड्रेसिंग रूम का रेनोवेशन चल रहा है। ऐसे में धर्मशाला का मैच ग्वालियर शिफ्ट किया गया है, जबकि दूसरा बदलाव कोलकाता पुलिस के कहने पर किया गया है, क्योंकि कोलकाता पुलिस और बंगाल एसोसिएशन ने गणतंत्र दिवस के कारण मुकाबला दूसरे वेन्यू पर कराने के लिए कहा था।

इसे भी पढ़ें

बायजूस ने BCCI के साथ सुलझाया विवाद, 9 अगस्त तक चुकाएगा 158 करोड़

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं