Tests for Bumrah:
नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में जसप्रीत बुमराह को सिर्फ तीन टेस्ट मैच खिलाने के फैसले ने विवाद खड़ा कर दिया है। इस फैसले को लेकर पूर्व दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एबी डिविलियर्स ने भारतीय टीम मैनेजमेंट और मुख्य कोच गौतम गंभीर को खुलकर निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि बुमराह इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में शामिल हैं और ऐसे में उन्हें सिर्फ तीन टेस्ट खिलाना एक गलत फैसला है। डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि टेस्ट क्रिकेट सबसे अहम फॉर्मेट है और टीम इंडिया को बुमराह जैसे मैच-विनर गेंदबाज की पूरे पांच मैचों में जरूरत है।
Tests for Bumrah: टी20 और वनडे सीरीज
उन्होंने इस संदर्भ में डेल स्टेन का उदाहरण दिया और बताया कि कैसे दक्षिण अफ्रीकी टीम प्रबंधन स्टेन को टी20 और वनडे सीरीज में आराम देकर टेस्ट सीरीज में पूरी तरह उपयोग करता था, खासकर जब सीरीज ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड या भारत के खिलाफ होती थी। डिविलियर्स ने कहा कि बुमराह को अगर आराम देना ही था, तो यह टी20 या वनडे में किया जाना चाहिए था, न कि इंग्लैंड जैसी बड़ी टेस्ट सीरीज में।
Tests for Bumrah:बुमराह की फिटनेस को लेकर मिली मेडिकल
उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि टीम इंडिया ने आखिर यह फैसला क्यों लिया, क्या यह वर्कलोड मैनेजमेंट का खराब उदाहरण है या फिर बुमराह की फिटनेस को लेकर कोई खास मेडिकल सलाह है? उन्होंने कहा कि अगर सर्जन ने मना किया है, तो उसकी इज्जत होनी चाहिए, लेकिन यदि ऐसा नहीं है, तो यह निर्णय पूरी तरह गलत और टीम की कमजोरी बन सकता है, जिसका इंग्लैंड फायदा उठा सकता है।
इसे भी पढ़ें
IPL 2025: मुंबई इंडियंस के लिए खुशखबरी, जल्द वापसी कर सकते हैं जसप्रीत बुमराह







