नई दिल्ली, एजेंसियां। स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SAI) के मुताबिक तेजस शिरसे ने 110 मीटर हर्डस रेस में जीत ली।
उन्होंने फिनलैंड में चल रहे वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर मीट 2024 नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया।
21 वर्षीय तेजस शिरसे पुरुष 110 मीटर बाधा दौड़ में टॉप पोजिशन पर हैं।
तेजस शिरसे ने 13.41 सेकंड में ही रेस को पूरा कर लिया। वह 13.27 सेकंड के ओलिंपिक क्वालिफिकेशन मार्स के 0.14 सेकंड से चूक गए।
उन्होंने 2017 में सिद्धांत थिंगलाया का 13.48 सेकंड का नेशनल रिकॉर्ड तोड़ दिया। महिलाओं की 100 मीटर कैटेगरी में ज्योति याराजी ने सिल्वर मेडल जीता।
उन्होंने 12.78 सेकंड में अपने ही नेशनल रिकॉर्ड की बराबरी की।
इसे भी पढ़ें









