ओलंपिक में होगा टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल

2 Min Read

पेरिस, एजेंसियां। पेरिस ओलंपिक में केवल ढाई महीने का समय बचा है। इस बार इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी खेलों की सुरक्षा से लेकर मनोरंजन तक में AI का इस्तेमाल करेगी।

इसके तहत खिलाड़ियों के परिवार के भावों को मॉनिटर किया जाएगा। वहीं, रियल टाइम एनालिसिस से जज की मदद की जाएगी।

1924 में पेरिस में हुए ओलंपिक की तस्वीरों को रंगीन करने की योजना भी है। पेरिस ओलंपिक 26 जुलाई से 11 अगस्त के बीच होना है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रॉडकास्टर NBC यूनिवर्सल ने ओलंपिक एथलीट्स के माता-पिता को हार्ट रेट मॉनिटर देने की योजना बनाई है, ताकि वे टूर्नामेंट के दौरान उनके रिएक्शन लाइव दिखा सकें।

गेम्स के दौरान संदिग्ध घटनाओं को मॉनिटर करने के लिए सर्विलांस में AI लैस कैमरों की मदद ली जाएगी।

अगर खेलों में हथियार का इस्तेमाल या ग्राउंड में बिना अनुमति घुसने जैसी घटना रिकॉर्ड होती है तो इसके बाद तुरंत सुरक्षा टीम को अलर्ट चला जाएगा।

AI की मदद से महज 10 सेकंड के भीतर वीडियो का एनालिसिस कर निर्णय दिए जा सकेंगे। एक उदाहरण में AI ने सिर्फ 10 सेकंड में डाइविंग इवेंट के सारे पक्षों का एनालिसिस कर लिया था।

ओलंपिक से अनुबंधित इंटेल ने इस बार टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग 8के हाई-पिक्चर क्वालिटी में करने की घोषणा की है।

इस अमेरिकन कंपनी ने कई गांव के बच्चों की जम्पिंग और रेसलिंग के वीडियो को एनालिसिस कर उनके टैलेंट को तलाशने और तराशने की कोशिश की भी है।

इंटेल के क्रिस्टोफ शेल ने बताया कि उन्होंने 5 गांव के 1000 बच्चों की खोज की। डेटा के जरिए बच्चे के लिए सही खेल चुनने में भी मदद मिली।

इसे भी पढ़ें

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) में नौकरी करने का शानदार मौका

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं