बांग्लादेश के इस 24 वर्षीय युवा गेंदबाज के आगे बेबस नजर आयी टीम इंडिया के टॉप आर्डर बल्लेबाज [Team India’s top order batsman looked helpless in front of this 24 year old young bowler from Bangladesh]

3 Min Read

पहले दिन चायकाल तक भारत का स्कोर (176/6)

चेन्नई, एजेंसियां। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया के टॉप आर्डर बल्लेबाज बांग्लादेश के 24 वर्षीय युवा तेज गेंदबाज हसन महमूद के सामने धराशायी हो गए। महमूद ने भारत के टॉप आर्डर को अपनी घातक गेंदबाजी से तहस नहस कर दिया।

हसन महमूद ने उड़ाए टीम इंडिया के होश

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज तेज गेंदबाज हसन महमूद का सामना करने में पूरी तरह से बिफल रहे।

बड़ी उम्मीदों के साथ मैदान पर उतरे टॉप-3 भारतीय स्टार बल्लेबाज कप्तान रोहित शर्मा (6), शुभमन गिल (0) और विराट कोहली (6) सस्ते में आउट होकर पवेलियन चले गए।

बांग्लादेश के हसन महमूद ने इन तीनों का शिकार कर भारतीय खेमे में सनसनी मचा दी और एक समय पर टीम इंडिया का स्कोर 34-3 कर दिया।

इसके बाद ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल के बीच 62 रनों की साझेदारी हुई और लंच तक भारत का स्कोर (88/3) रहा। लेकिन, लंच ब्रेक के ठीक बाद एक बार फिर से महमूद का जादू चला और उन्होंने ऋषभ पंत को 39 रन के निजी स्कोर पर विकेट के पीछे कैच 4 विकेट के साथ हसन महमूद बांग्लादेश के सबसे सफल गेंदबाज हैं।

खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया 6 विकेट के नुकसान पर 269 रन बना लिए हैं। रविचंद्रन अश्विन (72 ) और रविंद्र जडेजा (48 ) रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

कौन हैं हसन महमूद ?

हसन महमूद का जन्म 1999 में बांग्लादेश के चटगांव में हुआ था। अब वे 24 साल के हैं। 2020 में उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा।

तब से उन्होंने 18 टी20I खेले और 18 विकेट लिए। वे वनडे में भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने अभी तक 22 वनडे में 30 विकेट चटकाए हैं।

महमूद ने इसी साल श्रीलंका टीम के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में 6 विकेट लिए और सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा।

वे तब ज्यादा चर्चा में आए जब उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज जिताने में अपनी अहम भूमिका निभाई । उन्होंने इस सीरीज में 8 विकेट लिए। इसमें एक 5 विकेट हॉल भी शामिल है।

इसे भी पढ़ें

पहला टेस्ट खेलने उतरी भारत और बांग्लादेश की टीम

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं