टीम इंडिया की शर्मनाक हार, ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को 10 विकट से हराया [Team India’s shameful defeat, Australia defeated Indian team by 10 wickets]

2 Min Read

एड‍िलेडम, एजेंसियां। भारत और ऑस्ट्रेल‍िया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला एड‍िलेड ओवल में खेला गया। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को कड़ी शिकस्त दी है।ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को 10 विकेट से हाराया है।

ऑस्ट्रेलिया को भारत ने जीत के लिए 19 रनों का टारगेट दिला था, जिसे उसने आसानी से हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। अब टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर से खेला जायेगा।

टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 175 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को 19 रन का दिया था टारगेट

टीम इंडिया इस प‍िंंक बॉल टेस्ट में अपनी पहली पारी में 180 रनों पर ढेर हो गयी थी। वहीं मेजबान टीम ऑस्ट्रेल‍िया ने अपनी पहली पारी में 337 रनों पर ऑलआउट हो गयी थी। इस तरह ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 157 रनों की लीड म‍िली थी।

इस दौरान ट्रेविस हेड ने 141 गेंद में 140 रन बनाकर पूरे मैच के रुख को बदल दिया था। वहीं मार्नस लाबुशेन ने 126 गेंद में 64 रन की पारी खेली थी। इसके जवाब में टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में 175 रन पर ढेर हो गयी है। वहीं ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 19 रन का टारगेट दिया था।

इसे भी पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं