कानपुर में बारिश से टीम इंडिया की प्रैक्टिस रुकी, पिच को कवर किया [Team India’s practice stopped due to rain in Kanpur, pitch covered]

1 Min Read

कल मैच के दौरान भी बारिश का अलर्ट

कानपुर, एजेंसियां। कानपुर में बारिश के कारण ग्रीन पार्क स्टेडियम में टीम इंडिया की प्रैक्टिस रोकनी पड़ी। पिच को कवर किया गया।

27 सितंबर से शुरू हो रहे भारत-बांग्लादेश टेस्ट के पहले दिन भी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने 27 सितंबर से अगले 4 दिन हल्की से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

थोड़ा सा ही अभ्यास कर सके खिलाड़ी

इससे पहले, ऋषभ पंत ने नेट्स में जमकर शॉट लगाए। लोकल बॉय कुलदीप यादव ने यशस्वी जयसवाल और केएल राहुल को बॉलिंग की।

कुलदीप ने अपनी फिरकी में बल्लेबाजों को फंसाया। विराट कोहली ने 30 मिनट तक प्रैक्टिस की। रवींद्र जडेजा ने भी नेट पर पसीना बहाया। कोच गौतम गंभीर ने पिच का निरीक्षण किया।

कल से शुरू होगा मैच

यह इंडिया-बांग्लादेश की प्रैक्टिस का दूसरा दिन है। सोमवार को दोनों टीमों ने नेट्स पर जमकर पसीना बहाया था।

दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला ग्रीन पार्क स्टेडियम में 27 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच खेला जाएगा।

इसे भी पढ़ें

बांग्लादेश को एकतरफा हराकर टीम इंडिया डब्ल्यूटीसी (WTC) पॉइंट्स टेबल में पहुंचा टॉप पर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं