24 घंटे के भीतर टीम इंडिया जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरा टी20 मुकाबला खेलेगी [Team India will play the second T20 match against Zimbabwe within 24 hours]

3 Min Read

शुभमन गिल को मिलेगा गलती सुधारने का चांस

हरारे, एजेंसियां। भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है।

शनिवार को हुई इस सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया को जिम्बाब्वे के हाथों 13 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

भारतीय टीम अब इस सीरीज में 0-1 से पिछड़ चुकी है। टीम इंडिया की ओर से इस सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया की तरफ से तीन खिलाड़ियों ने डेब्यू किया।

भारतीय टीम अब अगले मुकाबले में रविवार को जीत की लय पर वापस लौटने की कोशिश करेगी । ताकि सीरीज 1-1 से बराबर हो सके।

इस सीरीज के लिए युवा खिलाड़ियों को जिम्बाब्वे भेजा गया है। दरअसल रोहित शर्मा और विराट कोहली के रिटायरमेंट के बाद से टीम इंडिया अब क्रिकेट इतिहास की नई दिशा में चल पड़ी है।

जिसके कारण शुभमन गिल पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। सीरीज का दूसरा मुकाबला भारतीय टीम 24 घंटे के भीतर खेलेगी।

युवाओं के भरोसे जिम्बाब्वे गई है टीम इंडिया

टी20 वर्ल्ड कप में मिली जीत के बाद टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है।

ऐसे में बीसीसीआई ने जिम्बाब्वे दौरे के लिए उन खिलाड़ियों को चुना है जिन्होंने आईपीएल के दौरान शानदार प्रदर्शन किया।

इन खिलाड़ियों में कई खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हें पहली बार टीम इंडिया के लिए चुना गया है। उनमें रियान पराग और अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल है। जिन्होंने पहले मैच में डेब्यू किया।

दोनों टीमों का स्क्वॉड

टीम इंडिया: शुभमन गिल (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे, साई सुदर्शन, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), हर्षित राणा।

जिम्बाब्वे: सिकंदर रजा (कप्तान), अकरम फ़राज़, बेनेट ब्रायन, कैंपबेल जॉनथन, चतारा तेंदई, जोंगवे ल्यूक, काइया इनोसेंट, मडेंडे क्लाइव, मधेवेरे वेस्ली, मारुमानी तदिवनाशे, मसाकाद्जा वेलिंगटन, मावुता ब्रैंडन, मुज़ाराबानी ब्लेसिंग, मायर्स डायन, नकवी अंतुम, नगरावा रिचर्ड, शुम्बा मिल्टन।

इसे भी पढ़ें

वर्ल्ड टी20 चैंपियन को जिम्बाब्वे ने 13 रनों से हराया

Share This Article
Exit mobile version