नये कोच के साथ श्रीलंका दौरे पर जायेगी टीम इंडिया, 27 जुलाई से सीरीज [Team India will go on Sri Lanka tour with new coach, series from July 27]

2 Min Read

मौजूदा कोच द्रविड़ का कार्यकाल खत्म

मुंबई, एजेंसियां। टीम इंडिया नये कोच के साथ श्रीलंका के दौरे पर जायेगी। टीम को नया हेड कोच श्रीलंका के खिलाफ लिमिटेड ओवर सीरीज से मिलेगा।

भारतीय टीम 3 वनडे और 3 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने श्रीलंका जाएगी। सीरीज की शुरुआत 27 जुलाई से होगी।

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी-20 वर्ल्ड कप के साथ ही खत्म हो गया।

BCCI सचिव जय शाह ने कहा कि कोच और सिलेक्टर्स की नियुक्ति जल्द ही होगी।

क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी (CAC) ने इंटरव्यू करने के बाद दो उम्मीदवारों को चुना है और मुंबई पहुंचने के बाद उन्होंने जो भी तय किया होगा हम वैसा ही करेंगे।

6 जुलाई से अगली सीरीज जिम्बाब्वे के खिलाफ

फिलहाल वर्ल्डकप जीतने के बाद टीम इंडिया की अगली सीरीज जिम्बाब्वे के खिलाफ होगी, जिसकी शुरुआत 6 जुलाई से होगी। इस सीरीज में टीम इंडिया को कोचिंग वीवीएस लक्ष्मण देंगे।

गंभीर बन सकते हैं कोच

IPL 2024 चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटोर गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के हेड कोच के लिए इंटरव्यू दिया है।

ESPN क्रिकइन्फो ने हाल ही में बताया कि गंभीर ने क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी (CAC) के मेंबर्स से मुलाकात की।

इस कमेटी में अशोक मल्होत्रा, जतिन परांजपे और सुलक्षणा नायक जैसे पूर्व क्रिकेट शामिल हैं।

BCCI इंडियन टीम के लिए लंबे समय से कोच की तलाश कर रही है, क्योंकि टीम के मौजूदा हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी-20 वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो गया।

इसे भी पढ़ें

जय शाह से मिले गंभीर, टीम इंडिया के हेड कोच बनाये जाने की अटकलें तेज

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं