Team India returned home: टीम-इंडिया घर लौटी, वॉशिंगटन सुंदर इम्पैक्ट प्लेयर बने, गंभीर बोले- बहुत खुश हूं

4 Min Read

Team India returned home:

मुंबई, एजेंसियां। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवां टेस्ट जीतकर सीरीज 2-2 से बराबर की, लेकिन जीत के बाद टीम इंडिया ने कोई बड़ा जश्न नहीं मनाया। खिलाड़ियों ने सोमवार को मैच खत्म होने के बाद अपने परिवारों के साथ समय बिताया और मंगलवार सुबह अलग-अलग बैचों में भारत आ गए।

कुछ खिलाड़ी दुबई-इंग्लैंड में रूकेः

मोहम्मद सिराज समेत कई खिलाड़ी मंगलवार को फ्लाइट से दुबई पहुंचे, जहां से वे अपने-अपने शहरों के लिए रवाना होंगे। कुछ खिलाड़ी इंग्लैंड में कुछ दिनों के लिए रुक गए हैं।

वाशिंगटन सुंदर इम्पैक्ट प्लेयरः

ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को भारतीय मैनेजमेंट ने सीरीज का इम्पैक्ट प्लेयर मेडल दिया। वहीं हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा, ‘मैं टीम परफॉरमेंस से बहुत खुश हूं।’

अर्शदीप और प्रसिद्ध परिवार के साथ घूमने निकलेः

मैच खत्म होने के करीब चार घंटे बाद अर्शदीप और प्रसिद्ध कृष्णा को लंदन की सड़कों पर अपने परिवारों के साथ घूमते हुए देखा गया। कुलदीप यादव, जिन्हें सीरीज में मौका नहीं मिला, पूर्व खिलाड़ी पीयूष चावला के साथ नजर आए। बुमराह को पहले ही आराम के कारण टीम से रिलीज कर दिया गया था।

कोई खास सेलिब्रेशन नहीं हुआः

BCCI सूत्रों के अनुसार, कोई खास सेलिब्रेशन नहीं हुआ। सीरीज काफी लंबी और थकाऊ रही। खिलाड़ी अपने परिवारों के साथ या अकेले समय बिता रहे थे। ज्यादातर खिलाड़ी भारत लौट चुके हैं, कुछ छुट्टियां मना रहे हैं। अब टीम इंडिया की अगली चुनौती अगले महीने UAE में एशिया कप होगी।

शुभमन प्लेयर ऑफ द् सीरीजः

भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल को प्लेयर ऑफ द सीरीज और मोहम्मद सिराज को ओवल टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
पांचवें टेस्ट में भारत की 6 रन से रोमांचक जीत के बाद वॉशिंगटन सुंदर को सीरीज का इम्पैक्ट प्लेयर चुना गया। इस दौड़ में मोहम्मद सिराज, शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा भी थे, लेकिन सुंदर के प्रदर्शन ने उन्हें सबसे आगे रखा।

सुंदर ने शानदार खेल दिखायाः

सीरीज में सुंदर ने लगातार चार टेस्ट खेले। उन्होंने कुल 284 रन बनाए, जिसमें एक अर्धशतक और एक शानदार शतक शामिल था। गेंदबाजी में भी उन्होंने 7 विकेट लिए।

तीसरे टेस्ट में लॉर्ड्स पर उन्होंने बेन स्टोक्स, जो रूट और जेमी स्मिथ जैसे बड़े बल्लेबाजों को आउट किया और 4 विकेट झटके। मैनचेस्टर टेस्ट में उन्होंने जडेजा के साथ पांच सेशन तक बल्लेबाजी की और मैच ड्रॉ कराया। वहां उन्होंने नाबाद 101 रन बनाए।

लंदन में आखिरी टेस्ट में सुंदर ने टी-20 जैसी बल्लेबाजी करते हुए 53 रन (46 गेंद) बनाए। उनकी पारी में 4 चौके और 4 छक्के शामिल थे, जिससे भारत को दूसरी पारी में 396 रन तक पहुंचने में मदद मिली और इंग्लैंड के सामने 374 रन का बड़ा लक्ष्य खड़ा हुआ।
ड्रेसिंग रूम में हुई मेडल सेरेमनी के दौरान रवींद्र जडेजा ने खुद सुंदर का नाम लिया और गले लगाकर उन्हें मेडल दिया।

इसे भी पढ़ें

Oval Test: ओवल टेस्ट में भारत की रोमांचक जीत, सीरीज हुई बराबर 2-2

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं