बांग्लादेश को एकतरफा हराकर टीम इंडिया डब्ल्यूटीसी (WTC) पॉइंट्स टेबल में पहुंचा टॉप पर [Team India reached the top of the WTC points table by unilaterally defeating Bangladesh]

3 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट को एकतरफा अंदाज में 280 रनों से अपने नाम कर लिया।

बांग्लादेश को जीत के लिए भारत से 515 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन बांग्लादेश की पूरी टीम सिर्फ 234 रनों पर ही सिमट गयी।

बांग्लादेश को इस हार से वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2023-25 के पॉइंट्स टेबल में काफी नुकसान हुआ है और वह सीधे छठे नंबर पर पहुंच गया है। दूसरी ओर इस एकतरफा जीत से टीम इंडिया का नंबर वन की कुर्सी पर कब्जा बरकरार है।

टॉप पर टीम इंडिया

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2023-25 के पॉइंट्स टेबल में इस समय टीम इंडिया 71.67 जीत प्रतिशत के साथ टॉप पर काबिज है।

वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरे नंबर पर है, जिसका जीत प्रतिशत 62.50 है। बात करें बांग्लादेश की तो उसकी हालत खराब है और वह छठे नंबर पर खिसक गई है और उसका जीत प्रतिशत 39.29 हो गया है।

बांग्लादेश इस सीरीज की शुरुआत से पहले इंग्लैंड और श्रीलंका से ऊपर थी, लेकिन अब वो दोनों टीमों से नीचे चली गई है।

भारत का डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचना लगभग तय

भारत का वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2023-25 के फाइनल में पहुंचना तय माना जा रहा है। चेन्नई टेस्ट के बाद टीम को मौजूदा डब्ल्यूटीसी सायकल में नौ टेस्ट मैच खेलने हैं।

इसमें से टीम को बांग्लादेश के खिलाफ एक, न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज खेलनी है। यहां टीम को छह मैचों में जीत दर्ज करनी होगी।

WTC में कैसे मिलते हैं पॉइंट्स

बता दें कि वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में प्रत्येक टीम को एक मैच जीतने पर 12 पॉइंट्स मिलते हैं। अगर दोनों टीमों के बीच मैच टाई होता है तो दोनों टीमों को छह-छह पॉइंट्स मिलेंगे।

ड्रॉ की स्थिति में आईसीसी दोनों टीमों को चार-चार पॉइंट्स देती है। हालांकि अब आईसीसी ने नियमों में बदलाव कर दिया है, जहां टीमों को पॉइंट्स के आधार पर नहीं बल्कि पॉइंट्स पर्सेंटेज सिस्टम (PCT) के आधार पर रैंक किया जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया टीम अभी डिफेंडिंग चैम्पियन है, जहां उसने पिछले साल फाइनल में टीम इंडिया को हराकर डब्ल्यूटीसी खिताब पर अपना कब्जा जमाया था।

इसे भी पढ़ें

टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 280 रनों से हराकर सीरीज में ली 1-0 की बढ़त

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं