PM मोदी से मिली टीम इंडिया, होटल में भांगड़ा करते नजर आए कप्तान रोहित, स्पेशल केक भी काटा [Team India met PM Modi, Captain Rohit was seen doing Bhangra in the hotel, also cut a special cake]

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर लौटी टीम इंडिया गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने उनके आवास पर पहुंची।

पीएम मोदी ने टीम के एक-एक खिलाड़ी को टी-20 वर्ल्ड कप में मिली जीत की बधाई दी।

खूब मना जश्नः

इससे पहले टीम ने होटल ITC मौर्य में स्पेशल केक काटा। यहां कप्तान रोहित शर्मा सहित ऋषभ पंत, सूर्यकुमार और हार्दिक पंड्या जैसे खिलाड़ी भांगड़ा करते नजर आए।

दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद भारतीय कप्तान कप्तान रोहित शर्मा, BCCI सचिव जय शाह और प्रेसिडेंट रोजर बिन्नी ने केट काटा।

उसके बाद टीम होटल ITC मौर्या के लिए रवाना हो गई। यहां भारतीय फैंस अपने चहेते हीरोज की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे।

मुंबई में निकलेगी विक्ट्री परेड

PM मोदी से मिलने के बाद टीम मुंबई रवाना होगी। फिर शाम 5 बजे से टीम की विक्ट्री परेड होगी।

यह 17 साल पहले टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली धोनी की ब्रिगेड की तरह ही होगी। टीम नरीमन पॉइंट से ओपन रूफ बस से वानखेड़े स्टेडियम तक जाएगी।

फिर सम्मान समारोह में कैश प्राइज दिया जाएगा, यहां फैंस को फ्री एंट्री दी जाएगी। 2007 में पहला वर्ल्ड कप जीतने वाली धोनी की टीम का स्वागत भी कुछ इसी अंदाज में हुआ था।

3 दिन से तूफान में फंसी थी टीम इंडिया

टीम इंडिया तूफान की वजह से बारबाडोस में तीन दिन से फंसी थी। BCCI ने उसे लाने के लिए स्पेशल विमान भेजा। इस प्लेन का नाम ‘चैंपियंस 24 वर्ल्ड कप’ रखा गया।

इसे भी पढ़ें

टीम इंडिया 36 घंटे से तूफान में फंसी, BCCI भेजेगा चार्टर्ड प्लेन 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं