टीम इंडिया टी-20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे रवाना, यशस्वी, सैमसन और शिवम बारबाडोस से लौटकर शामिल होंगे [Team India leaves for Zimbabwe for T-20 series, Yashasvi, Samson and Shivam will return from Barbados and join]

1 Min Read

5 मैचों की सीरीज 6 जुलाई से

मुंबई, एजेंसियां। जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया मंगलवार की सुबह मुंबई से रवाना हुई।

भारत को जिम्बाब्वे दौरे पर पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है। सीरीज का पहला मुकाबला 6 जुलाई को हरारे में खेला जाएगा।

शुभमन गिल करेगे कप्तानी

BCCI ने टी-20 वर्ल्ड कप के बीच जिम्बाब्वे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया था। टीम का कप्तान शुभमन गिल को बनाया गया है।

टी-20 वर्ल्ड कप खेलने गई टीम के कुछ खिलाड़ी भी इस टीम में शामिल हैं। हालांकि, वह इस वक्त बारबाडोस में तूफान की वजह से फंसे हैं, लेकिन बाकी जो खिलाड़ी भारत में ही थे वह हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण (सिर्फ इस टूर के लिए) के साथ जिम्बाब्वे के लिए रवाना हो गए।

BCCI ने जारी की फोटो

BCCI ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर टीम की रवाना होने की कुछ फोटोज भी शेयर की हैं।

बारबाडोस में फंसे खिलाड़ियों में यशस्वी जायसवाल, शिवम दुबे और संजू सैमसन शामिल हैं। ये खिलाड़ी भारत आने के बाद जिम्बाब्वे जाएंगे।

इसे भी पढ़ें

जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल कप्तान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं