Team India 2026: ऑस्ट्रेलिया दौरे और एशिया कप के लिए टीम इंडिया तैयार, हरमनप्रीत–राधा के हाथों में कमान

3 Min Read

Team India 2026:

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की महिला चयन समिति ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी एकमात्र टेस्ट मैच और ACC राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह एकमात्र टेस्ट मैच 6 मार्च से पर्थ में खेला जाएगा, जबकि राइजिंग स्टार एशिया कप की शुरुआत 13 फरवरी से होगी। इस अहम दौरे पर भारतीय महिला टीम वनडे, टी20 और टेस्ट सीरीज खेलेगी।

टेस्ट सीरीज के लिए कप्तानी हरमनप्रीत कौर सौंपी गई

टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया की कप्तानी हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है, जबकि स्मृति मंधाना को उपकप्तान बनाया गया है। टेस्ट टीम में शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, अमनजोत कौर, ऋचा घोष और उमा छेत्री को विकेटकीपर के तौर पर शामिल किया गया है। इसके अलावा दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, स्नेह राणा और हरलीन देयोल जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को भी टीम में जगह मिली है।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए अहम बदलाव किए गए है

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वनडे और टी20 टीम में एक अहम बदलाव भी किया गया है। विकेटकीपर बल्लेबाज जी. कमलिनी चोट के कारण दौरे से बाहर हो गई हैं। उनकी जगह उमा छेत्री को वनडे और टी20 दोनों टीमों में शामिल किया गया है। चयनकर्ताओं ने युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताते हुए संतुलित टीम का चयन किया है।वहीं ACC राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारत ए टीम की कप्तानी राधा यादव को सौंपी गई है। इस टूर्नामेंट में नंदिनी कश्यप और ममता एम को विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में टीम में जगह दी गई है। हालांकि दीया यादव और ममता एम का चयन फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगा। टीम में हुमैरा काजी, वृंदा दिनेश, अनुष्का शर्मा और मिन्नू मणि जैसी प्रतिभाशाली खिलाड़ी भी शामिल हैं।

भारतीय महिला टीम राइजिंग स्टार एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत 13 फरवरी को यूएई के खिलाफ करेगी। इसके बाद 15 फरवरी को पाकिस्तान ए और 17 फरवरी को नेपाल के खिलाफ मुकाबले खेले जाएंगे। इस दौरे और टूर्नामेंट को भारतीय महिला क्रिकेट के भविष्य के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

Share This Article