जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल कप्तान [Team India announced for Zimbabwe tour, Shubman Gill captain]

1 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। टी-20 में पहली बार शुभमन गिल को कप्तानी मिली है। 6 जुलाई से शुरू हो रहे जिम्बाब्वे दौरे के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है।

शुभमन गिल को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है। उन्हें पहली बार टी-20 की कप्तानी मिली है।

भारतीय टीम 6 जुलाई से 14 जुलाई तक हरारे स्पोर्ट्स क्लब में 5 टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी।

टीम में यशस्वी जायसवाल , ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नीतीश रेड्‌डी, रियान पराग, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे हैं।

2 साल बाद जिम्बाब्वे दौरा

भारतीय टीम ने आखिरी बार 2022 में जिम्बाब्वे का दौरा किया था। टीम ने 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली थी।

टीम ने सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमाया था। भारत ने जिम्बाब्वे में आखिरी टी-20 सीरीज 2016 में खेली थी, जहां टीम इंडिया 2-1 से जीती थी।

इसे भी पढ़ें

BCCI ने टीम इंडिया का शेड्यूल किया जारी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं