T20 World Cup: पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 3 विकेट से हराया

1 Min Read

T20 World Cup

कोलम्बो, एजेंसियां। टी20 वर्ल्ड कप का पहला मैच पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड्स ने पाकिस्तान के सामने 148 रन का टारगेट रखा था। पाकिस्तान ने इस टारगेट को आखिरी ओवर में हासिल कर लिया। कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स ग्राउंड में खेली गई इस मैच में पाकिस्तान ने 148 रन का टारगेट चेज करने में 7 विकेट गंवा दिए।टीम ने 20वें ओवर में जीत हासिल की। फहीम अशरफ ने 11 बॉल पर नाबाद 29 रन की पारी खेली। उन्होंने चौका मारकर जीत दिलाई।

Share This Article