T20 World Cup Super 8 : सुपर 8 का हो गया ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल [Super 8 has been announced, know the complete schedule]

2 Min Read

T20 World Cup Super 8

न्यूयार्क, एजेंसियां। टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 में आखिरकार इंग्लैंड और बांग्लादेश की टीम क्वालीफाई करने में सफल हो गई है, सभी 8 टीमों ने सुपर 8 में क्वालीफाई कर लिया है।

सुपर 8 राउंड की शुरुआत 19 जून से होने वाली है। ऐसे में जानते हैं सुपर 8 का पूरा शे़ड्यूल, भारत के समय के अनुसार

सुपर 8 का पूरा शेड्यूल

सुपर 8 में पहला मुकाबला अमेरिका और साउथ अफ्रीका के बीच 19 जून को होना है। इसके बाद 20 जून को इंग्लैंड औऱ वेस्टइंडीज की टीम एक दूसरे के खिलाफ खेलेगी।

इसके बाद भारतीय टीम 20 जून को अफगानिस्तान के साथ खेलेगी।

सुपर 8 में कुछ ऐसा है ग्रुपः

ग्रुप-1 – भारत, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, बांग्लादेश

ग्रुप-2- इंग्लैंड, अमेरिका, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज

सुपर 8 में भारत के मैच

सुपर 8 में भारतीय टीम अपना पहला मैच 20 जून को अफगानिस्तान के साथ खेलेगी। इसके बाद 22 जून को भारतीय टीम अपना दूसरा मैच बांग्लादेश के साथ खेलेगी।

इसके अलावा 24 जून को भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम एक दूसरे के खिलाफ खेलेगी।

भारतीय टीम को अपने ग्रुप में अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया से बचकर रहना होगा। दोनों टीमों ने अपने ग्रुप में शानदार खेल दिखाया है।

अफगानिस्तान ने इस बार करिश्मा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम को हराने में सफलता हासिल की थी।

इसे भी पढ़ें

बांग्लादेश सुपर-8 के लिए किया क्वालिफाई, नेपाल को 21 रनों से हराया

Share This Article
Exit mobile version