टी-20 वर्ल्डकपः ..तो आज ही पाकिस्तान हो सकता है बाहर [T-20 World Cup: Pakistan can be out today itself]

3 Min Read

आयरलैंड-अमेरिका के मैच पर निर्भर पिछला फाइनलिस्ट

फ्लोरिडा, एजेंसियां। पिछले टी-20 वर्ल्डकप का एक फाइनलिस्ट पाकिस्तान आज ही मौजूदा टी-20 वर्ल्डकप से बाहर हो सकता है।

आज पाकिस्तान आयरलैंड और अमेरिका के बीच होनेवाले मैच पर निर्भर है और वह दुआ मांग रहा है कि अमेरिका यह मैच हार जाये।

आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में ग्रुप ए से पाकिस्तान सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करेगी या नहीं, यह इस पर तय करेगा कि अमेरिका और आयरलैंड के बीच होने वाले मैच की विजेता टीम कौन सी होगी।

अगर आयरलैंड ने अमेरिका को हरा दिया तो पाकिस्तान के सुपर-8 में पहुंचने की उम्मीद बची रहेगी, लेकिन अगर अमेरिका जीत गया तो पाकिस्तान बाहर हो जाएगा।

हालांकि, यह समीकरण तब काम में आएगा जब पाकिस्तान लीग स्टेज के अपने आखिरी मैच में आयरलैंड को हरा कर दो अंक हासिल करे।

कनाडा के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद पाकिस्तान के लीग स्टेज में तीन मैचों में दो अंक हैं। पाकिस्तान को सुपर-8 की रेस में बने रहने के लिए दो अंकों की जरुरत है।

अगर आयरलैंड के खिलाफ मैच में पाकिस्तान जीत दर्ज नहीं कर पाता है और मैच का परिणाम इसके अलावा कुछ भी आता है, तो पाकिस्तान अगले दौर में पहुंचने से चूक जाएगा।

पाकिस्तान और आयरलैंड का यह मैच फ्लोरिडा में होना है और वहां से जो तस्वीर सामने आ रही है, उससे तो लग रहा है कि पाकिस्तान सुपर-8 में नहीं पहुंच पाएगा।

..तो ऐसे भी पाकिस्तान हो जायेगा बाहर

अगर अमेरिका और आयरलैंड का मैच बारिश के चलते रद्द होता है, तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा और ऐसी स्थिति में अमेरिका 5 अंकों के साथ सुपर-8 में पहुंच जाएगा।

इसके बाद यह फर्क नहीं पड़ेगा कि पाकिस्तान ने अपने अंतिम मैच में जीत दर्ज की या मैच बारिश के कारण रद्द हुआ और पाक टीम को हार का सामना करना पड़ा। अमेरिका को 1 अंक मिलते ही पाकिस्तान सुपर 8 से बाहर हो जायेगा।

इसे भी पढ़ें

टी-20 वर्ल्ड कप में क्या है भारत के ग्रुप का हाल


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं