T20 world Cup: भारत ने 47 रन से जीता पहला सुपर 8 मैच, टी-20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान पर लगातार चौथी जीत [India won the first Super 8 match by 47 runs]

1 Min Read

सूर्या की फिफ्टी, बुमराह-अर्शदीप को 3-3 विकेट

बारबाडोस, एजेंसियां। भारत ने अपने पहले सुपर-8 मैच में अफगानिस्तान को 47 रन से हराया। इस जीत के साथ टीम इंडिया मौजूदा टी-20 वर्ल्ड कप में अजेय है, एक मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा।

ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था।

टीम इंडिया ने सूर्यकुमार यादव (53 रन) की फिफ्टी के सहारे धीमी पिच पर 20 ओवर में 8 विकेट 181 रन का स्कोर बनाया और अफगानी टीम को 182 रन का टारगेट दिया।

रन चेज में अफगानी टीम 20 ओवर में 134 रन पर ऑलआउट हो गई। जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने 3-3 विकेट झटके।

कुलदीप यादव को 2 सफलताएं मिलीं। एक-एक विकेट अक्षर-जडेजा को भी मिले। अफगानी टीम से अजमतुल्लाह ओमजई ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए।

इसे भी पढ़ें

इंग्लैंड ने सुपर-8 के दूसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया; सॉल्ट का नाबाद अर्धशतक, बेयरस्टो के साथ नाबाद 97 रन की साझेदारी 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं