T-20 वर्ल्ड कपः सुपर-8 का पहला मुकाबला आज अमेरिका-दक्षिण अफ्रीका के बीच; एंटीगुआ में पेसर्स का दबदबा, रन चेज फायदेमंद [First match of Super-8 today between USA v/s SA]

1 Min Read

एंटीगुआ, एजेंसियां। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में आज से सुपर-8 के मुकाबले शुरू हो रहे हैं। पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका और पहली बार वर्ल्ड कप खेल रही अमेरिका के बीच है।

अमेरिका न सिर्फ पहली बार वर्ल्ड कप खेल रही है, बल्कि सुपर 8 स्टेज में भी पहुंची है।
अमेरिका ग्रुप A और दक्षिण अफ्रीका ग्रुप D से सुपर 8 में आई है।

अमेरिका टीम पाकिस्तान और कनाडा को हराकर आई है और साउथ अफ्रीका ने अपने सभी लीग मैच जीते हैं। क्रिकेट के मैदान पर दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी।

कागज पर साउथ अफ्रीका की टीम मजबूत नजर आ रही है। पर किसी भी उलट फेर की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

इसे भी पढ़ें

T-20 वर्ल्ड कपः टॉप प्लेयर्स में कोई इंडियन नहीं 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं