T20 World cup: बांग्लादेश ने श्रीलंका को 2 विकेट से हराया [Bangladesh beats Sri Lanka by 2 wickets]

IDTV Indradhanush
4 Min Read

टेक्सास, एजेंसियां: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 15वीं मैच में बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच संयुक्त राज्य अमेरिका के टेक्सास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम डलास में खेला गया।

जिसमें बांग्लादेश ने श्रीलंका को 2 विकेट से हरा दिया है। ये पहली बार है, जब श्रीलंका को टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के हाथों हार झेलनी पड़ी है।

इसके साथ ही उस पर अब टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है।

बांग्लादेश टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया।पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने पारी की अच्छी शुरुआत की।

श्रीलंका ने पावरप्ले में 2 विकेट के नुकसान पर 48 रन बना लिए थे। एक मुश्किल पिच पर टीम ने केवल 3 विकेट के नुकसान पर 14 ओवर में 100 के आंकड़े को छू लिया था।

इसके बाद लंका ने अगले 23 रन बनाने में 6 विकेट गंवा दिए और बांग्लादेश के सामने 20 ओवर में 9 विकेट की नुकसान पर 124 रन बनाएं।

जिसमें पाथुम निसंका 28 गेंद में 7 चौके और 1 छक्का जड़कर 47 रन, धनंजय डी सिल्वा 26 गेंद में 1 चौका मारकर 21 रन, चरिथ असलंका 21 गेंद में 1 छक्का मारकर 19 रन, एंजेलो मैथ्यूज 19 गेंद में 1 छक्का मारकर 16 रन, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर) 8 गेंद में 2 चौके लगाकर 10 रन, कामिंदु मेंडिस 5 गेंद में 1 चौका लगाकर 4 रन, दसुन शनाका 7 गेंद में 3 रन बनाएं।

इसके साथ ही वानिंदु हसरंगा (कप्तान), महीश थीक्षाना, मथीशा पथिराना और नुवान तुषारा को बिना खाता खोले ही पबेलियन लौटना पड़ा। श्रीलंका ने बांग्लादेश को 124 रनों का लक्ष्य दिया।

तो वहीं श्रीलंका की टीम की ओर से दी गई लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश 19 ओवर में ही 8 विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाकर जीत दर्ज किया।

जिसमें सबसे अधिक रन तौहिद हृदय 20 गेंदों में 1 चौके और 4 छक्के जड़कर 40 रन, लिटन दास (विकेटकीपर) 38 गेंद में 2 चौके 1 छक्का मारकर 36 रन, महमूदुल्लाह 13 गेंद में 1 छक्का मारकर 16 रन, शाकिब अल हसन 14 गेंद में 8 रन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान) 13 गेंद में 7 रन, तंजिद हसन बोल्ड 6 गेंद में 3 रन, रिशाद होसैन और तंजीम हसन शाकिब 1-1 रन बनाएं। तो वहीं तस्कीन अहमद और सौम्य सरकार को बिना खाता खोले ही पबेलियन लौटना पड़ा।

श्रीलंका को हारने के बाद अब टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा

श्रीलंका पहले ही एक मैच हार चुकी है। अब बांग्लादेश के खिलाफ हारने के बाद एक बार फिर श्रीलंका की टीम पर सुपर-8 से पहले ही बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है।

हालांकि श्रीलंका की टीम मैथेमेटिकली अभी भी सुपर-8 में जा सकती है लेकिन अब उसके पास अब केवल दो मुकाबले बचे हैं।

इसे भी पढ़ें

T20 World cup: अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को 84 रनों से धूल चटा दी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं