T20 World cup: अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को 84 रनों से धूल चटा दी [Afghanistan defeated New Zealand by 84 runs]

IDTV Indradhanush
3 Min Read

गुयाना: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 14वीं मैच में अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच दक्षिणी अमेरिकी देश गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला गया। जिसमें अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को 84 रनों से धूल चटा दिया है।

अफगानिस्तान ने अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड को एक बार भी नहीं हराया था।

अफगानिस्तान ने वनडे वर्ल्ड कप में भी कमाल का प्रदर्शन किया था। अब टी20 वर्ल्ड कप में भी उसने न्यूजीलैंड को चौंका दिया।

न्यूजीलैंड टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया।पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम की ओर से 20 ओवर में 6 विकेट की नुकसान पर 159 रन बनाएं।

अफगानिस्तान की शुरुआत बेहतरीन रही। सलामी बल्लेबाज रहमनतुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जदरान के बीच शतकीय साझेदारी हुई।

जिसमें रहमनतुल्लाह (विकेटकीपर) 56 गेंद में 5 चौके और 5 छक्के जड़कर 80 रन और इब्राहिम जादरान 41 गेंद में 3 चौके और 2 छक्के मारकर 44 बनाएं।

अजमतुल्लाह ने 13 गेंद में 1 चौका और 2 छक्का मारकर 22 रन, राशिद खान (कप्तान ) 5 गेंद में 1 चौका मारकर 6 रन, करीम जनत और नजीबुल्लाह जादरान ने 1- 1 रन बनाएं।

अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को 159 रनों का लक्ष्य दिया।

तो वहीं न्यूजीलैंड अफगानिस्तान टीम की ओर से दी गई लक्ष्य की पीछा करते हुए 15.2 ओवर में 75 रन पर ही सिमट कर रह गई।

जिसमें सबसे अधिक रन ग्लेन फिलिप्स ने 18 गेंद में 2 चौका मारकर 18 रन, मैट हेनरी 17 गेंद में 1 छक्का मारकर 12 रन, केन विलियमसन (कप्तान) 13 गेंद में 1 चौका मारकर 9 रन, डेवोन कॉनवे 10 गेंद में 8 रन, डेरिल मिशेल 5 रन, मार्क चैपमैन और मिशेल सेंटनर 4-4 रन, ट्रेंट अलेक्जेंडर बोल्ट 3 रन और लॉकी फर्ग्यूसन 2 रन बनाएं।

तो वहीं फिन एलन और माइकल ब्रेसवेल बिना खाता खोले ही पबेलियन लौटना पड़ा।

पहली गेंद से अफगानिस्तान ने बनाया दबाव

गेंदबाजी में अफगानिस्तान को पहली ही गेंद पर फिन एलेन का विकेट मिल गया। फजलहक फारूकी ने उन्हें बोल्ड किया।

पावरप्ले में फारूकी ने डेवोन कॉन्वे और डेरैल मिचेल को भी आउट कर दिया। इसके बाद राशिद खान का जादू चला।

उन्होंने केन विलियमसन, मार्क चैपमैन और माइकल ब्रेसवेल को आउट किया। 43 रन पर न्यूजीलैंड के 6 विकेट हो गए थे।

7वें विकेट के रूप में 53 के स्कोर पर ग्लेन फिलिप्स के आउट होते ही न्यूजीलैंड की हार पक्की हो गई।

टीम की पारी 16वें ओवर में 75 रनों पर सिमट गई। फारूकी और राशिद ने 4-4 विकेट झटके।

इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान को दो और अंक मिल गए हैं और वो अपने ग्रुप में अंक तालिका में 4 पॉइंट्स के साथ टॉप पर बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें

T-20 वर्ल्ड कप 2024 : जानें कब और कहां फ्री में देख पाएंगे भारत के मैच

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं