T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के चलते स्थगित हुई एलपीएल, नई तारीखों के साथ जारी शेड्यूल

2 Min Read

T20 World Cup 2026:

नई दिल्ली, एजेंसियां। आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों के कारण श्रीलंका क्रिकेट ने अपनी सबसे बड़ी घरेलू टी20 लीग लंका प्रीमियर लीग (LPL) को रीशेड्यूल करने का फैसला किया है। यह लीग दिसंबर 2025 में होनी थी, लेकिन वर्ल्ड कप से पहले होस्ट वेन्यू की तैयारी को प्राथमिकता देते हुए इसे 8 जुलाई से 8 अगस्त 2026 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। श्रीलंका क्रिकेट ने आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि वर्ल्ड कप के मद्देनज़र स्टेडियम और सुविधाओं को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार करना बेहद जरूरी है।

भारत और श्रीलंका:

टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका मिलकर आयोजित करेंगे। टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच खेला जाएगा, जिसमें 20 टीमें 55 मैचों में भिड़ेंगी। भारत में पांच जगह अहमदाबाद, चेन्नई, दिल्ली, कोलकाता और मुंबई जबकि श्रीलंका में तीन स्टेडियमों आर प्रेमदासा (कोलंबो), एसएससी (कोलंबो) और पल्लेकेले (कैंडी) पर मुकाबले होंगे। पाकिस्तान अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा, जबकि भारत-पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मैच 15 फरवरी को कोलंबो में होगा।

एलपीएल को आगे बढ़ाने से न सिर्फ वर्ल्ड कप की तैयारी सुचारू रूप से हो सकेगी, बल्कि लीग भी अपने सामान्य जुलाई-अगस्त स्लॉट में पूरी योजना के साथ आयोजित की जा सकेगी। श्रीलंका क्रिकेट ने कहा कि यह फैसला खिलाड़ियों, टीमों और टूर्नामेंट की गुणवत्ता के लिए आवश्यक था।

Share This Article