मुंबई, एजेंसियां। मुंबई इंडियंस (MI) के बैटर सूर्यकुमार यादव इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में टीम के लिए खेलने के लिए तैयार हैं।
यादव नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में रिहैब करने के बाद अब MI के कैप से जुड़ चुके हैं। सूर्या ने शुक्रवार को टीम के साथ प्रैक्टिस भी की।
फिटनेस प्रॉब्लम के कारण सूर्या शुरुआती तीन मैच नहीं खेल सके थे। सूर्या ने इसी साल जनवरी में जर्मनी में ग्रोइन की सर्जरी कराई थी।
सूर्या ने दूसरी बार ग्रोइन इंजरी की सर्जरी कराई, जिसके बाद वे बेंगलुरु स्थित NCA में रिहैब से गुजर रहे थे।
मुंबई अपना अगला मुकाबला 7 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वानखेड़े में खेलेगी। हालांकि इस मुकाबले में सूर्या के खेलने पर संशय बना हुआ है।
इसे भी पढ़ें








