नई दिल्ली : आईपीएल 2024 में अपनी तीखी गेंदबाजी और धुआंधार बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीतने वाले सुनील नरेन पिछले 13 सालों से कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ हैं।
इस दौरान उन्होंने कोलकाता के लिए कुल 168 मैच खेले जिसमें उन्होंने 170 विकेट और 1322 रन अपने खाते में जोड़े।
कोलकाता ने सुनील नरेन के साथ बतौर खिलाड़ी कई प्रयोग किए। कोलकाता ने सुनील को 2012 में एक गेंदबाज के रुप में टीम में लिया था।
सुनील नरेन ने पहले ही सीजन में अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया और 15 मैचों में कुल 24 विकेट अपने नाम किए।
सुनील की गेंदबाजी का प्रदर्शन अगले आईपीएल सीजन्स में भी बरकरार रहा, लेकिन अबतक वह बल्लेबाजी में कुछ बड़ा नहीं कर पाए थे।
बल्लेबाजी में पहली बार उनकी धाक 2017 में जमी जब उन्होंने कोलकाता के लिए बल्लेबाजी करते हुए 172.30 के स्ट्राईक रेट से 224 रन जड़ दिए।
इसके बाद उन्होंने कोलकाता के लिए गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी की भी बीड़ा उठा लिया।
आईपीएल में अबतक ठोक चुके है पांच हाफ और एक सेंचुरी
सुनील नरेन ने आईपीएल में 168 मैच खेलने के बाद पांच हाफ और एक सेंचुरी लगाई है। अबतक का उनका सर्वाधिक स्कोर 109 रन है जो कि मंगलवार को राजस्थान के खिलाफ आया।
सुनिल ने आईपीएल में 16.2 के औसत के साथ कुल 1322 रन बनाए हैं और उनका करियर स्ट्राइक रेट 164.84 है।
2024 के आईपीएल सीजन में सुनील 46 के औसत के साथ 276 रन बनाया है और उनका स्ट्राइक रेट 187.76 है।
आईपीएल के सबसे किफायती गेंदबाजों में से एक
सुनील नरेन का नाम आईपीएस के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक में आता है। अपने आईपीएल करियर में सुनील ने 25.69 की औसत से 170 विकेट चटकाए हैं।
उनकी इकोनॉमी 6.73 है और उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी पंजाब के खिलाफ 2012 में आयी जब उन्होंने 19 रन देकर कुल छह विकेट चटकाए।
इस आईपीएल सीजन सुनील नरेन छह मैचों में 165 देकर सात विकेट ले चुके हैं और उनकी इकोनॉमी 6.88 है।
इसे भी पढ़ें








