“एंडरसन के रिटायरमेंट के बाद पढ़ाई”

3 Min Read

रांची टेस्ट के दौरान एक से एक पोस्टर कर रहे प्लेयर्स को आकर्षित

रांची। रांची के जेएससीए स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मैच के दौरान एक से एक वाकये हो रहे हैं।

इस बीच कुछ फैंस के पोस्टर्स प्लेयर्स समेत सभी को आकर्षित कर रहे हैं। ये पोस्टर्स टीवी कैमरों पर भी छाये हैं।

मैच के दूसरे दिन एक फैन का पोस्टर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इस पर एक फैन ने इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को लेकर शानदार कमेंट किया था।

पूरे दिन यह फैन पोस्टर को लहराता रहा। मैच के दूसरे दिन जब जेम्स एंडरसन ने भारतीय टीम को जल्दी झटका देते हुए कप्तान रोहित शर्मा पैवेलियन की राह दिखाई। तब से इस फैन ने इस पोस्टर को लहराना शुरू कर दिया।

रोहित का विकेट गिरने के बाद जब टीवी कैमरा इस फैन के पास पहुंचा, तो उसके हाथ में एंडरसन के लिए लिखा हुआ यह पोस्टर भी स्क्रीन पर दिख गया।

बाद में यह पोस्टर सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। इस पोस्टर पर फैन ने लिखा था- Will start to study when Anderson Retires मतलब-जेम्स एंडरसन के संन्यास के बाद मैं पढ़ाई शुरू करूंगा।

इस फैन के पोस्टर पर लोग रिएक्शन भी दे रहे हैं। यही नहीं भारतीय टीम के धुरंधर बल्लेबाज शुभमन गिल ने भी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर कमेंट करते हुए लिखा-पढ़ाई शुरू कर दो भाई।

मालूम हो कि तेज गेंदबाज होने के बावजूद 41 वर्षीय एंडरसन मैदान में युवा जोश के साथ गेंदबाजी करते हैं।

एंडरसन का यह 186वां टेस्ट मैच है। अब तक वह 697 विकेट ले चुके हैं। एंडरसन 700 विकेट लेने के बेहद करीब हैं।

700 विकेट लेने के बाद वह यह कारनामा करने वाले तीसरे गेंदबाज बन जायेंगे। एंडरसन से ज्यादा दो गेंदबाज ही विकेट ले पाये हैं।

सबसे ज्यादा विकेट श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के नाम है जिन्होंने 800 टेस्ट विकेट लिए हैं। इसके बाद शेन वॉर्न ने 708 टेस्ट विकेट लिये हैं।

इसे भी पढ़ें

अडाणी ने उबर के साथ भविष्य में सहयोग का संकेत दिया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं