IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने स्टार्क, इतने में बिके

2 Min Read

दुबई। IPL का मिनी ऑक्शन दुबई में हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। उन्हें 24.75 करोड़ रुपए में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा, उनके लिए गुजरात ने भी आखिर तक बोली लगाई।

इसी ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस 20.50 करोड़ रुपए में बिके। उन्हें स्टार्क से डेढ़ घंटे पहले ही सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा था। हर्षल पटेल इस ऑक्शन में सबसे महंगे भारतीय प्लेयर बने। उन्हें 11.75 करोड़ रुपए में पंजाब किंग्स ने खरीदा।

गुजरात के पास सबसे ज्यादा पर्स

अब तक 21 प्लेयर्स बिक चुके हैं, 14 विदेशी और 7 भारतीय खिलाड़ियों को खरीदार मिला। 10 टीमों में अब भी 56 प्लेयर्स की जगह खाली है। गुजरात के पास अब भी सबसे ज्यादा 31.85 करोड़ रुपए का पर्स है। कोलकाता नाइट राइडर्स में 9 प्लेयर्स की जगह खाली है और उनके पास 6.95 करोड़ रुपए ही बचे हैं।

स्टार्क के लिए भिड़े कोलकाता-गुजरात

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के लिए मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स में शुरुआती बिडिंग वॉर देखने को मिला। दिल्ली ने 9.60 करोड़ रुपए तक और मुंबई ने 10 करोड़ रुपए तक बोली लगाई। यहां से गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स में बिडिंग वॉर हुआ। आखिर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 24.75 करोड़ रुपए में खरीदा।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं