श्रीलंकाई क्रिकेटर लाहिरू थिरिमाने कार एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल

2 Min Read

कोलंबो। श्रीलंकाई क्रिकेटर लाहिरू थिरिमाने एक कार एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक्सीडेंट में उनका कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

बता दें कि लाहिरू थिरिमाने ने एक साल पहले ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लिया था।

बताया जा रहा है कि लाहिरू थिरिमाने गुरुवार को अपनी फैमली के साथ कार से मंदिर जा रहे थे, तभी उनकी कार दुर्घटना का शिकार हो गई।

34 साल के थिरिमाने को कोलंबो से 205 किलोमीटर दूर अनुराधापुरा के एक अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

टॉप ऑर्डर बल्लेबाज थिरिमाने लीजेंड्स क्रिकेट में न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स की ओर से खेल रहे हैं।

उनकी फ्रेंचाइजी ने अपने बयान में कहा कि ‘लाहिरू थिरिमाने और उनका परिवार मंदिर जाते समय कार दुर्घटना का शिकार हो गया है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शुरुआती जांच के बाद हम पुष्टि कर सकते हैं कि वे सभी सुरक्षित और स्वस्थ हैं। चिंता की कोई बात नहीं है।’

थिरिमाने साल 2014 में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली श्रीलंकाई टीम का हिस्सा थे। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ सेमीफाइनल में 44 रनों की अहम पारी खेली थी।

उन्होंने पिछले साल 2023 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। उन्हें भारत में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंकाई टीम में नहीं चुना गया था।

इसे भी पढ़ें

NHPC में निकली वेकेंसी, इतने पदों पर होगी बहाली

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं