साउथ अफ्रीका ने लगातार दूसरा सुपर 8 मैच जीता, 7 रन से हारा डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड [South Africa won its second consecutive Super 8 match]

2 Min Read

रबाडा, यानसन और नॉर्त्या ने जिताया

सेंट लूसिया, एजेंसियां। साउथ अफ्रीका ने टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 राउंड में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है।

अफ्रीकी टीम ने शुक्रवार को डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को 7 रन से हराया। इस जीत से अफ्रीकी टीम सेमीफाइनल के नजदीक पहुंच गई है।

सेंट लूसिया के डैरेन सैमी स्टेडियम में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। अफ्रीकी टीम तेज शुरुआत के बाद 20 ओवर में 6 विकेट पर 163 रन ही बना सकी।

टीम ने पावरप्ले में 63 रन बना लिए थे और कोई विकेट नहीं खोया था। क्विंटन डी कॉक के आउट होने के बाद मिडिल ओवर्स में बल्लेबाजों ने धीमी गति से रन बनाए। मिलर ने स्कोर 150 पार पहुंचा दिया। एक वक्त टीम 200 रन तक जाती दिख रही थी।

डी कॉक ने 38 बॉल पर 4 चौके और 4 छक्के के सहारे 65 रन की पारी खेली। मिलर ने 43 रन की उपयोगी पारी खेली।

रन चेज में इंग्लिश टीम ने 61 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे। यहां से लियाम लिविंग्सटन और हैरी ब्रूक ने 42 बॉल पर 78 रनों की आक्रामक साझेदारी करके जीत की उम्मीदें जगाई।

फिर आखिरी 3 ओवर में कगिसो रबाडा, मार्को यानसन और एनरिक नॉर्त्या ने किफायती गेंदबाजी करके इंग्लैंड को 20 ओवर में 156 पर रोक दिया। तीनों ने मिलकर 18 बॉल पर 25 रन डिफेंड किए।

ब्रूक ने 37 बॉल पर 53 और लिविंग्सटन ने 17 बॉल पर 33 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। क्विंटन डी कॉक प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

इसे भी पढ़ें

टी-20 वर्ल्डकप में साउथ अफ्रीका ने डिफेंड किया सबसे छोटा टोटल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं