शुभमन गिल सीनियर खिलाड़ियों से की बदसलूकी, तो कोच ने टीम से दिया निकाल [Shubman Gill misbehaved with senior players, then the coach expelled him from the team]

2 Min Read

नई दिल्ली,एजेंसियां: टीम इंडिया इस समय टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े इवेंट में हिस्सा ले रही है और इस टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने सुपर-8 के लिए क्वालिफ़ाई कर लिया है।

लेकिन टीम इंडिया को इस टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज का एक मैच और खेलना है और इसके बाद फिर टीम इंडिया वेस्टइंडीज के लिए जाएगी और सभी मैच यहीं खेले जाएंगे।

दरअसल बात यह है कि, टीम मैनेजमेंट ने शुभमन गिल को भारतीय टीम से बाहर कर दिया है। ये खबर सुनने के बाद सभी समर्थक बहुत अधिक मायूस हो गए हैं।

शुभमन गिल ने रोहित शर्मा को किया अनफॉलो

जानकारी के अनुसार टीम इंडिया के बल्लेबाज शुभमन गिल ने भारतीय टीम के साथ अभ्यास करना बंद कर दिया है।

इसके अलावा इन्होंने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को भी सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म से भी अनफॉलो कर दिया है।

इस खबर के बाद से ही यह कहा जा रहा था कि, अब भारतीय टीम में भी फुट दिखाई पड़ रही है और इसी वजह से टीम के खिलाड़ी अलग रहना पसंद कर रहे हैं।

इस पूरे घटनाक्रम ने भारतीय क्रिकेट को शर्मशार किया है। जिसके बाद टीम मैनेजमेंट ने शुभमन गिल को भारतीय टीम से बाहर कर दिया है।

इसे भी पढ़ें

शुभमन गिल के साथ शादी की चर्चा का रिद्धिमा पंडित ने किया खंडन, कहा-कोरी अफवाह

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं