भारत को झटका, वाइस कैप्टन वंदना कटारिया हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर  से बाहर

3 Min Read

झारखंड की निक्की प्रधान बनी उप कप्तान

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में 13 जनवरी से महिला ओलंपिक एशीयन क्वालीफायर शुरू रहा है। परंतु प्रतियोगिता शुरू होने से पहले ही भारत को झटका लगा है।  भारतीय महिला हॉकी टीम की वाइस कैप्टन वंदना कटारिया सीरीज से बाहर हो गई हैं।

प्रैक्टिस मैच के दौरान वह चोटिल हो गई थीं। वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। उनकी जगह झारखंड निक्की प्रधान को टीम की वाइस कैप्टन नियुक्त किया गया है। वहीं, टीम में बलजीत कौर को शामिल किया गया है। यह जानकारी टीम की मुख्य कोच यानेक शोपमैन एवं कैप्टन सविता पुनिया ने गुरुवार को पत्रकारों को दी।

13 से 19 फरवरी तक रांची में होगी प्रतियोगिता

ओलिंपिक एशियन क्वालीफायर 13 से 19 जनवरी के बीच रांची में खेला जायगा। भारतीय टीम टूर्नामेंट के पहले दिन अमेरिका के खिलाफ मैच से अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

वंदना के गाल में लगी चोट

वंदना को प्रैक्टिस के दौरान चोट लग गई। उनके गाल की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया। जिसकी वजह से उन्हें डॉक्टरों ने आराम की सलाह दी है। कोच यानेक शोपमैन ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। वंदना अब टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बन पाएंगी।

अभ्यास सत्र के दौरान वह चोटिल हो गई और उन्हें विश्राम करने की सलाह दी गई है। हमें जहां वंदना के अनुभव की कमी खलेगी, वहीं बलजीत कौर को उनकी जगह अपना कौशल दिखाने का मौका मिलेगा जबकि निक्की प्रधान टीम की उप कप्तान होगी।

भारत का पहला मैच अमेरिका से

भारतीय टीम को पूल बी में रखा गया है। भारतीय टीम का पहला मैच 13 जनवरी को अमेरिका में होगा। भारतीय अपना दूसरा मैच 14 जनवरी को न्यूजीलैंड से खेलेगी और 16 जनवरी को इटली से भिड़ेगी। नॉकआउट चरण के मैच 18 और 19 जनवरी को खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाली अन्य टीमों में जर्मनी, एशियाई खेलों का चैंपियन जापान, चिली और चेक गणराज्य हैं। इन्हें पूल ए में रखा गया है।

इसे भी पढ़ें

सीएम के प्रेस सलाहकार और साहेबगंज डीसी को क्यों बुलाया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं