झारखंड में कल से होगा खेल प्रतिऊाओं का चयन

2 Min Read

रांची। झारखंड में 10 जनवरी के खेल प्रतिभाओं का चयन किया जायेगा। इसके लिए चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 21 जनवरी तक चलेगी। इसके लिए खेल निदेशालय ने सभी जिलों के खेल पदाधिकारियों को निर्देश दिया है। कहा गया है कि राज्य के आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षुओं की रिक्त सीटों को भरा जाना है। साथ ही नव स्वीकृत आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों के लिए भी नये कैडेट्स का चयन भी करना है। चयन ट्रायल के आधार पर होगा।

बिरसा मुंडा फुटबाल स्टेडियम में होगा राज्यस्तरीय ट्रॉयल

10 जनवरी से 21 जनवरी तक चलने वाले चयन प्रतियोगिता में ट्रायल होगा। इसके बाद 22-23 जनवरी को राज्यस्तरीय प्रतिभा चयन ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी, रांची में किया जाएगा। जो खिलाड़ी इस चयन प्रतियोगिता में शामिल होना चाहते हैं, वो जिस जिले से ट्रायल देने वाले हैं उनका वहां का निवासी होने जरूरी है।

प्रमंडल स्तरीय ट्रॉयल का शिड्यूल

10-11 जनवरी को रांची में दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल में आनेवाले जिलों के लिए ट्रायल होगा। इसमें एथलेटिक्स, तीरंदाजी, फुटबॉल और बैडमिंटन के लिए प्रतिभा चयन होगा।

12-13 जनवरी को हजारीबाग के कर्जन स्टेडियम में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के जिलों का प्रतिभा चयन ट्रायल होगा। इसमें एथलेटिक्स, तीरंदाजी और फुटबॉल जैसे खेलों के लिए योग्य प्रतिभाओं की तलाश की जाएगी।

16-17 जनवरी को सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन ग्राउंड, चाईबासा में कोल्हान प्रमंडल के लिए पश्चिमी सिंहभूम का ट्रायल होगा। इसमें तीरंदाजी और फुटबॉल के लिए योग्य कैडेट का चयन किया जाएगा।

18-19 जनवरी को जीएलए कॉलेज, पलामू पलामू प्रमंडल का ट्रायल होगा। इसमें एथलेटिक्स के अलावा हॉकी के लिए ट्रायल लिया जाएगा।

20-21 जनवरी को कुमारदुधानी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, दुमका में संताल परगना प्रमंडल के लिए ट्रायल तय है। इस दिन एथलेटिक्स, तीरंदाजी, फुटबॉल और वॉलीबॉल जैसे खेलों में चयन ट्रायल होगा।

इसे भी पढ़ें

घाघरा में नक्सलियों का तांडव, हिंडाल्को के वाहन फूंके

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं